खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में आज शुक्रवार काे नक्सली संगठन में सक्रिय 32 लाख रुपए के ईनामी 7 सक्रीय नक्सलियों 1. ममता उर्फ शांता, 2. दिनेश मट्टामी 3. आयतु राम पोटाई 4. इतवारीन पद्दा 5. संजय नरेटी 6. सगनु राम आंचला एवं 7. जमुना नेताम उर्फ नीरा ने डीआईजी विपुल मोहन बाला (बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव, भानुप्रतापपुर), भानुप्रतापपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल, कांकेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अन्य पुलिस अधिकारी के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित करने वाले नक्सलियाें में डीवीसीएम कैडर के ममता सहित 3 नक्सलियों पर 8-8 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। एक नक्सली पर 5 लाख रुपये और 3 अन्य पर 1-1 लाख रुपये का ईनाम था। आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास नीति के तहत उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। सभी नक्सली उत्तर बस्तर के रावघाट, परतापुर एरिया कमेटी और गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय थे और अब तक कई नक्सली वारदाताें जिसमें मुठभेड़, आगजनी, और आईईडी विस्फोट में शामिल रह चुके हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सल1. ममता उर्फ शांता उम्र 60 वर्ष, निवासी तेलंगाना वर्ष 2011 में ग्राम सुलंगी पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें बीएसएफ के 2 जवान शहीद और 2 नक्सली मारे गए थे, इस मुठभेड़ में शामिल थी। वर्ष 2015 में ग्राम मेटाबोदेली (चारगांव) में माईंस और आगजनी की वारदात शामिल थी। वर्ष 2015 में ग्राम गुदुंल में पंचायत चुनाव के दौरान आईईडी विस्फोट, जिसमें पुलिस के 2 जवान शहीद हुए। वर्ष 2018 में ग्राम महला कैम्प पर हमला। वर्ष 2019 में ग्राम कागबरस और चिलपरस में वाहनों में आगजनी की वारदात में शामिल थी। 2. दिनेश मट्टामी उम्र 20 वर्ष निवासी नारायणपुर वर्ष 2024 में ग्राम हिदूर में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की वारदात में शामिल । 3. आयतु राम पोटाई उम्र 27 वर्ष निवासी कांकेर, वर्ष 2020: ग्राम महला मंदिर टेकरी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल। वर्ष 2023 में ग्राम आलदण्ड और बिनागुण्डा के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें नक्सली सदस्य सुनीता मारी गई। 4. इतवारीन पद्दा उम्र 25 वर्ष निवासी कांकेर, वर्ष 2018 में महला कैम्प पर हमला, जिसमें बीएसएफ के 2 जवान घायल हुए थे। वर्ष 2020 में ग्राम पतकालबेड़ा में मुठभेड़ की वारदात जिसमें 03 नक्सली मारे गए थे। 5. संजय नरेटी उम्र 23 वर्ष निवासी कांकेर वर्ष 2023 में ग्राम आलपरस में गाड़ियों में आगजनी। वर्ष 2023 में ग्राम गोमें में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल। वर्ष 2024 में ग्राम काकनार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें रावघाट एसी सदस्य राजू उर्फ सुनील कलमू मारा गया और कमांडर जग्गू गोटा घायल हो गया। 6. सगनु राम आंचला उम्र 24 वर्ष निवासी कांकेर। वर्ष 2020 में ग्राम पतकालबेड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल। वर्ष 2023 में ग्राम गोमें में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल। वर्ष 2023 मेंग्राम आलपरस में 12 गाड़ियों में आगजनी 7. जमुना नेताम उर्फ नीरा उम्र 50 वर्ष निवासी कांकेर। वर्ष 2007 में ग्राम भुस्की और मिचगांव मोड़ पर एम्बुश की घटना, जिसमें पुलिस के 5 जवान शहीद और 18 जवान घायल हुए। वर्ष 2020 में ग्राम महला मंदिर टेकरी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल। वर्ष 2023 में ग्राम आलदण्ड और बिनागुण्डा के बीच जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जिसमें नक्सली सदस्य सुनीता मारी गई में शामिल।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

