नई दिल्ली। अपने आसपास कई ऐसे चीज हैं, जो औषधिय गुणों से भरी हुई हैं। ऐसे में है गुड़हल का फूल भी काफी फायदेमंद माना जाता है, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक है। अगर रोजाना इसका खाली पेट सेवन किया जाए, तो यह आपको कई बीमारियों से दूर रखता है।
प्रकृति की गोद मे पाई जाने वाली कई चीजें हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें से ही एक गुड़हल का फूल भी है, जिसके सेवन के अनेक फायदे हैं।
गुड़हल का फूल सिर्फ पूजा करने के ही काम मे नही आता है। इसका जीवन में बड़ा ही महत्व है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं।
आयुर्वेदाचार्य गणेश शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि गुड़हल के फूल के सेवन से नींद की समस्या, ताजगी, पौरुष शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही कई तरह की समस्या से निजात दिलाता है।
ल्यूकोरिया के बीमारी के उपचार में ये फूल काफी कारगर माना जाता है। इसके दस फूल को लेकर पीसकर दूध में मिलाकर पिलाने से ये बीमारी ठीक हो जाती है। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका प्रयोग न करें।
आपको बता दें कि अगर रोजाना सुबह इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके जीवन के लिए काफी फायदेमंद होगा। पेट दर्द से राहत दिलाएगा, सिर दर्द से राहत दिलाएगा, बुखार से राहत दिलाएगा और इम्यून सिस्टम को ठीक करेगा।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S.किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

