खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभग में निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले दंतेवाड़ा जिले के कांग्रेस समर्थित सरपंच मुकुंद ठाकुर एवं सूरजभान ठाकुर सहित कुल 150 लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश कर लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इन्हें आज गुरूवार काे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया है। सदस्यता लेने के बाद मुकुंद ठाकुर एवं सूरजभान ठाकुर ने कहा कि साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी प्रभावित होकर राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने वाले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। दंतेवाड़ा के कांग्रेसी निष्ठा जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया है, सभी का हम स्वागत करते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

