खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कटेकल्याण की तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारी आशा कश्यप के एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हाेने के बाद बवाल मच गया है। रिटर्निंग अधिकारी आशा कश्यप ने पत्र में सचिवों को आदेश देते हुए लिखा गया है कि, चुनाव आयोग से आदेश आया है कि गैर आदिवासी पुरुष से विवाह के बाद आदिवासी महिला आरक्षित सीटों से चुनाव नहीं लड़ सकती। हालांकि अब उक्त अधिकारी का कहना है कि यह त्रुटिवश हुआ है, जिसे निरस्त करने दूसरा आदेश जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कटेकल्याण की तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारी आशा कश्यप ने 22 जनवरी को आदेश जारी किया । जब यह आदेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिला कलेक्टर ने इस आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए। जिसके बाद देर शाम एक और आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि यह त्रुटिवश हुआ है, पहले आदेश को निरस्त किया जाता है।
उल्लेखनिय है कि महीनेभर पहले सर्व आदिवासी समाज के गीदम ब्लॉक के अध्यक्ष जितेंद्र वेट्टी ने मांग की थी कि यदि आदिवासी महिला किसी गैर आदिवासी पुरुष से विवाह कर लेती है तो उसे आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने नही दिया जावे, तथा चुनाव में आरक्षण का लाभ उन्हें नही दिया जाए। जितेंद्र वेट्टी की इस मांग के बाद अब रिटर्निंग अधिकारी का यह पत्र जारी होने से यह माना जा रहा है कि रिटर्निंग अधिकारी आशा कश्यप स्वयं भी इसी समुदाय ये आती है, और उन्हाेने चुनाव आयोग के द्वारा इससे संबधित काेई आदेश जारी नही करने के बावजूद अपनी ओर से इस प्रकार का आदेश जारी कर दिया जिसके बाद बवाल मचना लाजमी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

