खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 203 कोबरा बटालियन और 131 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर मेटागुडेम और डुलेर की ओर रवान हुए थे। अभियान के दाैरान वन क्षेत्र के दुलेड इलाके में घने जंगल के बीच प्राचीन गुफा को नक्सलियों ने अपने कब्जे में ले रखा था, यहां नक्सली छुपने के साथ-साथ हथियार बनाते थे। यहां से विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ लेंथ मशीन भी बरामद की गई है। 203 कोबरा की विशेष डॉग स्क्वाड और बम निराेधक दस्ते ने छिपे हुए विस्फाेटकाें के भंडार को खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
203 कोबरा के 5 टीमों ने 131 बटालियन सीआरपीएफ की ए और डी कंपनियों के साथ मिलकर क्षेत्र में नक्सलियाें की माैजूदगी की आसूचना के खुफिया जानकारी मिलने के बाद व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान सर्चिंग के दाैरान मेटागुडेम गांव से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर एक गुफा को खोजा। बरामद शस्त्रागार में 21 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) साबुन के केसों में पैक, मल्टीपल बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) बम, एक जनरेटर सेट, लेथ मशीन के सामान, विस्फोटक बनाने की बड़ी मात्रा में सामग्री, गन निर्माण के उपकरण और आवश्यक चिकित्सा सामग्री शामिल हैं। प्रत्येक बरामद आईईडी का वजन लगभग 250 ग्राम था। इतनी बड़ी मात्रा में नक्सलियाें के विस्फोटक सामग्री बरामदगी नक्सली संगठन के लिए क्षेत्र में एक बड़ा झटका है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि बरामद नक्सलियाें के शस्त्रागार में साबुन के डिब्बों में पैक 21 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), मल्टीपल बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) बम, एक जनरेटर सेट, लेथ मशीन का सामान, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सामग्री, बंदूक निर्माण के उपकरण, गैस वेल्डिंग के लिए बड़े आकार के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, कार्बाइड टैंक, सोलर होम लाइटिंग सिस्टम कैबिनेट की बॉडी, होंडा जेन सेट 1000 ईबीके, 1, बीजीएल बम आयरन टेल यूनिट, फायर ब्लोअर, मगरमच्छ क्लिप, ग्रीस और मेडिकल का सामान बरामद किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

