खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार 21 फरवरी 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के जगदलपुर शहरी क्षेत्र में शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र दलपत सागर वार्ड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में आज शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक द्वारा बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पूर्व शुभारंभ कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.सीआर मैत्री और डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी के द्वारा उपस्थित सभी पात्र बच्चों की माताओं को शिशु संरक्षण माह का महत्व और इसके अंतर्गत दिए जाने वाली दवाइयां जैसे कि विटामिन ए सिरप और आयरन सिरप का महत्व के बारे में अवगत कराया गया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ उठाने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्टर प्रभारी डॉ. बेबीन सुनील चाको के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के सुपरवाइजर प्रशांत श्रीवास्तव और नरेश मरकाम एवं महेंद्र पांडे, एएनएम तामेश्वरी मरापी एवं रानू साहू सहित सम्बन्धित क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के अलावा मितानिनों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

