खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के बीच बैठकों का दौर शुरु हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस में पार्षदाें के दावेदारों और प्रत्याशी चयन की रायशुमारी शुरू हाे गई है। कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में आज बुधवार काे पहुंचे जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीजापुर नगर पालिका के दावेदारों के आवेदन लिए. जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव के लिए 15 वार्डों के लिए अब तक 39 आवेदन प्राप्त हुए हैं, आगे और भी आवेदन आ सकते हैं।
कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की है। भारतीय जनता पार्टी ने बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडल के पदाधिकारियों से रायशुमारी करते हुए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीजेपी जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने उसूर और भोपालपटनम में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने बताया कि कुटरू, भैरमगढ़ और बीजापुर बीजापुर के मंडल अध्यक्षों, महामंत्री, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच रायशुमारी हुई और सभी मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के आवेदन मंगाए गए हैं।
वहीं बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ ब्लॉक में 60 पंचायतों की एक साथ आमसभा आयोजित कर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

