खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल अनुविभाग के एसडीएम अंकित चौहान को चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्यों का उत्कृष्ट संपादन के लिए दिया जाएगा।छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने 22 जनवरी को उनके नाम की घोषणा की है।
बस्तर संभाग अंतर्गत कोंडागांव जिला के केशकाल एसडीएम अंकित चौहान को यह पुरस्कार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि अंकित चौहान का चयन स्पेशल अवार्ड (स्वीप) के लिए हुआ है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

