खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन चिन्हांकन करने हेतु अधिकारियों से चर्चा किया। कलेक्टर ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण का कड़ाई से पालन करते हुए रात 10 बजे के बाद लाऊड स्पीकर का उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर हरिस एस ने शहर के मुख्य मार्गों पर हेलमेट का उपयोग नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी को सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग नहीं करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त निर्देश स्कूली बच्चों, नाबालिक बच्चों का वाहन का उपयोग पर प्रतिबंधित करने हेतु स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक करने कहा। साथ ही स्कूली बसों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चलित अस्थाई विज्ञापन बोर्ड के लिए जगह चिन्हांकित कर उसी जगह लगवाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने दुर्घटना के आंकड़े का अवलोकन करते हुए कहा कि पिछले दो माह में दुर्घटना की संख्या ज्यादा हुई है, इस पर नियंत्रण करना जरूरी है। ब्लैक स्पॉट या दुर्घटना जन्य क्षेत्र में घटना को नियंत्रण करने के लिए सभी नागरिकों को सहयोग करना जरूरी है। साथ ही हाइवे पर एम्बुलेंस की संख्या बढाने पर कार्ययोजना हेतु चर्चा किए।
बैठक में आयुक्त नगर निगम निर्भय साहू, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीसी बंजारे, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता आरके गुरू, ट्रैफिक डीएसपी संतोष जैन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

