खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत यातायात जागरुकता अभियान कार्यक्रम संपूर्ण बस्तर जिला में चलाया जा रहा है । इसी के तहत आज शासकीय कृषि कॉलेज जगदलपुर में कॉलेज छात्र-छात्राओं, प्रोफेसर व कॉलेज के अन्य स्टाफ संख्या को यातायात से संबंधित नियम, सड़क दुर्घटना के कारण, रोकथाम ,एवं उपाय आदि के संबंध में जानकारी उप पुलिस अधीक्षक यातायात जगदलपुर संतोष जैन तथा एएसआई यतेंद्र देवांगन यातायात द्वारा दी गई।
साथ ही क्षेत्र में पूर्व में घटित सड़क दुर्घटना के वीडियो को दिखाकर घटना के कारणों के बारे में बताया एवं समझाया गया। छात्र-छात्राएं तथा कॉलेज स्टाफ द्वार ध्यान पूर्वक सड़क सुरक्षा एवं यातयात से संबंधी बातें को सुना तथा सड़क दुर्घटना के संबंधित पूर्व के वीडियो को देखकर उपस्थित छात्र-छात्राएं, एवं प्राध्यापक गण द्वारा भविष्य में ट्रैफिक नियमों के प्रति हमेशा सजग रहने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में शासकीय कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा प्राध्यापक गण,कालेज स्टाफ तथा यातायात के स्टाफ उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

