खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। महतारी वंदन योजना उन महिलाओं किए वरदान बनी हैं जो आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही थी। जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल देने के8 इस योजना ने कई महिलाओं का जीवन बदला है। योजना से लाभान्वित सरकंडा की श्रीमती नंदिनी के जीवन में योजना से सार्थक बदलाव आया है,और वह आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है।
सरकंडा में रहने वाली श्रीमती नंदिनी यादव अपने परिवार को आर्थिक सहयोग देने के लिए एक सिलाई सेंटर में काम करती है। नंदिनी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है,जिससे आसानी से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो सके।ऐसे में वो सिलाई दुकान में काम कर कुछ कमाई करके परिवार को सहयोग करती है। नंदिनी ने बताया कि वो स्वयं का सिलाई मशीन खरीदना चाहती है,ताकि वो घर पर रहकर ही ये काम कर सके। नंदिनी ने खुश होकर बताया कि सरकार से हर माह मिली महतारी वंदन योजना की राशि को वो जमा करती आ रही हैं और अब वो जल्द ही सिलाई मशीन खरीदेगी और स्वयं का काम शुरू कर पाएगी। नंदिनी ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही इस मदद से जरूरतमंद महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल मिला है, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
इसी तरह बिलासपुर नगर निगम में स्वच्छता दीदी का काम करने वाली बंधवा पारा की श्रीमती रूपा बाई ने कहा कि सरकार की इस मदद से हमारी छोटी छोटी जरूरतें पूरी हो जाती है, उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से हमें संबल मिल रहा है, और यह राशि हमारे बहुत काम आ रही है।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना से जरूरतमंद महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस माह योजना की 11वीं किश्त महिलाओं के खाते में आई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

