खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान तथा क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य परिवार कल्याण की एक टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मुकेश सोनी के नेतृत्व में सहायक निदेशक डॉ.किरण स्वप्निल अखाड़े एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता साहू द्वारा बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलर और उप स्वास्थ्य केंद्र बेलर तथा उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ाजी का निरीक्षण किया गया। उक्त टीम द्वारा भ्रमण के दौरान एनएलपी, एनसीडी, टीकाकरण, चाइल्ड हेल्थ कार्यक्रम का तकनीकी पर्यवेक्षण किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सीएचसी के अधीन ग्राम के पारे-टोले में भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से रूबरू मुलाकात कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली गई।
जिसमें मुख्य रूप से गर्भवती माताओं का पंजीयन एवं टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुखार पीड़ित सदस्यों की जानकारी और उनको दिए गए उपचार के साथ कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों की संख्या और उनके उपचार के बारे में जानकारी ली गई। इसके उपरांत परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत आईयूसीडी के हितग्राहियों, माला एन और सीसी यूजर की जानकारी ली गई। क्षेत्र में नेत्र रोगियों की संख्या के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गई। पीएचसी बेलर और एसएचसी बेलर, एसएचसी बड़ाजी के उपरांत केंद्रीय चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा सीएचसी लोहण्डीगुड़ा का निरीक्षण किया गया। सीएचसी में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण निगम द्वारा संबंधित कर्मचारियों से चाही गई जानकारी प्राप्त कर केंद्रीय दल को उपलब्ध करवाया। सीएचसी में सत्येंद्र मंडल ,सुपरवाइजर संजय जोशी के साथ सीएचसी के कर्मचारी उपस्थित रहे। पीएचसी बेलर में प्रभारी विवेक मूर्ति के साथ पुष्प लता ठाकुर और भोलाराम बेलर, एसएचसी बड़ाजी में जगतराम भारद्वाज एवं कौशल्या ध्रुवे ने अपने संस्था से संबंधित जानकारी केंद्रीय दल को उपलब्ध करवाई। केंद्रीय चिकित्सा अधिकारियों के इस दल के साथ तकनीकी सहायक के रूप में केएनबी राव भी माैजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

