खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिला मुख्यालय से 25 कि.मी. दुरी पर ग्राम- कुरदा वि.ख. साजा निवासी कृषक निहोरा सिन्हा, पिता चमरू सिन्हा ग्राम कुरदा ने खरीफ 2023-24 कुल रकबा 4.04 हे. में से 2.75 हे. रकबे में स्वर्णा और माहामाया धान बोया था। जिसको इन्होंने सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया जिला बेमेतरा में समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21.00 क्विंटल के हिसाब से कुल 142.40 क्वि. धान विक्रय कर समर्थन मूल्य राशि 310859.20रु. प्राप्त किया। बेंचे गए धान पर इसके अतिरिक्त कृषक उन्नति योजनांतर्गत प्रति क्विं. 917.00 रूपये की दर से 130580.80 रू. प्राप्त किया इस प्रकार कृषक निहोरा को कुल 441440.00 रू. राशि प्राप्त हुआ। उक्त राशि में से इन्होंने उन्नत कृषि करने हेतु ट्रैक्टर क्रय किया जिसका उपयोग स्वयं तथा किराए में देने हेतु किया और अन्य कृषि कार्य हेतू उपयोग किया गया।
इस प्रकार कृषक उन्नति योजना से हुए अतिरिक्त लाभ से आर्थिक स्थिति में निश्चित रूप से परिवर्तन आया। और यह योजना किसानो के लिये लाभदायक हैं। कृषक निहोरा का कहना है कि उन्नति योजना के तहत मिले अतिरिक्त लाभ से उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। इस योजना की मदद से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो गई है, जिससे वे अपने परिवार और कृषि से जुड़ी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं। कृषक बताते है कि अतिरिक्त आय की वजह से वे अब अपने परिवार की जरूरतों को अच्छे से पूरा कर पा रहे हैं और कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी बेहतर तरीके से कर पा रहे हैं। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है।
उन्होंने इस उन्नति योजना के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना की वजह से उन्हें अतिरिक्त सहायता और लाभ प्राप्त हुए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, और वे इसके लिए सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

