खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्य शाखा बिलासपुर में सहायक लेखापाल के पद पर कार्यरत कर्मचारी श्रीमती राजकिशोरी एक्का ने पदोन्नति हेतु बंद लिफाफा खोलने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 2017 में हुई पदोन्नति में उनका नाम शामिल है, लेकिन पदोन्नित हेतु बंद लिफाफा अभी तक नहीं खोला गया है। कलेक्टर ने आवेदन सीईओ को भेजा। विकासखंड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक बालक शाला भरनी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत रामकुमार कौशिक द्वारा वेतन बहाल कराने आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित बैंक द्वारा बिना कारण बताए खाता संचालन पर रोक लगा दी गई है। विकासखंड कोटा के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरतराई में कार्यरत सहायक शिक्षिका श्रीमती चुलेश जांगड़े द्वारा पारिवारिक कारणों से वर्तमान स्थान से पोस्टिंग विकासखंड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर उसलापुर में कराने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए डीईओ को भेजा। जनपद पंचायत मस्तूरी में कलेक्टर दर से कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत मनोज कुमार पाण्डेय ने बिना सूचना दिए ऑपरेटर के कार्य से बेदखल करने की शिकायत कलेक्टर से की। जिला पंजीयक कार्यालय में 18 वर्षो से अंशकालीन फर्राश के पद पर कार्यरत सुनीत कुमार कमल ने श्रम सम्मान की राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

