खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती ठंड को लेकर जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरण एवं नगरीय निकायों के चौक-चौराहों में रात के समय अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों एवं जिला अस्पताल मुंगेली परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र के संचालक के द्वारा संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय मंे भर्ती मरीजों को कंबल, दूध, फल एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक सामाग्रियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. रॉय, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रविशंकर प्रसाद देवांगन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के संयोजक सह उपसभापति संजीव गौरहा एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अन्य सदस्यगण तथा जन औषधि केन्द्र संचालक उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

