खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के कलेक्टर विपिन मांझी एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 के आयाेजन की आज शनिवार काे आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि फरवरी 2025 में अबूझमाड़ मैराथन 2025 (चतुर्थ संस्करण) का आयोजन किया जावेगा। इसमें चार अलग-अलग वर्ग में मैराथन दौड़ हाेगी, जिसमें ईनाम की कुल राशि पन्द्रह लाख, चौरासी हजार रूपये विजेताओं काे दी जायेगी। उन्हाेने बताया कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए ओपन कैटिगरी में 21 किमी के दौड़ में प्रथम से दसवें स्थान तक कुल 4लाख 75 हजार रूपये की इनामी राशि रखी गई है। ओपन जिला नारायणपुर के महिला एवं पुरुष वर्ग में 21 किमी के दौड़ में प्रथम से दसवें स्थान तक कुल 2लाख 70 हजार रूपये की इनामी राशि रखी गई है। वहीं महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए ओपन कैटिगरी में 10 किमी के दौड़ में प्रथम से पांचवे स्थान तक कुल 35 हजार रूपये की इनामी राशि रखी गई है। ओपन महिला वर्ग में 5 किमी के दौड़ में प्रथम से पांचवे स्थान तक कुल 24 हजार रूपये की इनामी राशि रखी गई है। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 से जुड़े अधिक जानकारी के लिए माेबाईल नंबर 919479150759 एवं ई मेल support@runabujhmad.in के माध्यम से आयोजक अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन जिला नारायणपुर छग. से संपर्क कर सकतें हैं।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताय किअबूझमाड़ पीस मैराथन फरवरी माह के प्रथम पखवाड़ा में रखने पर चर्चा की गई है। अगले 3-4 दिनों में माड़ मैराथन के आयोजन हेतु अलग-अलग कार्यकलापों के अनुसार कमेटी बना दिय जायेगा। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए ऑनलाईन रजिस्टेशन जल्द शुरू किये जायेंगे। वहीं हाई स्कूल ग्राउण्ड नारायणपुर से प्रमोशनल मैराथन 29 दिसम्बर 2024 को प्रातः 5 बजे 5 कि.मी. दौड़ का आयाेजन किया गया है। उन्हाेने कहा कि इस बार पूर्व के आयोजनो के कमियो से सीख लेते हुए मैराथन को अधिकत सफलता के लिए प्रयास किया जायेगा। हॉफ मैराथन के मानकों का गंभीरता से पालन किया जायेगा। मान्यता प्राप्त सफल मैराथनों की सूची में अबूझमाड़ मैराथन को भी स्थान दिलाये जाने का प्रयास रहेगा।
Trending
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

