खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास विभाग से ऋण लेने वाले बकायदारों से ऋण वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। जिला अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण की सख्ती एवं अपील का असर दिखाई दे रहा है। चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक बकायदारों द्वारा ऋण राशि जमा कर विभाग से एन.ओ.सी. प्राप्त की जा रही है।
कार्यपालन अंत्यावसायी ने बताया कि ऐसे हितग्राहियों को चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले विभाग से ऋण मुक्त प्रमाण पत्र या बकाया राशि जमा कराना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सफाई कामगार एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए वितरित ऋण की वसूली की वसूली हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं अन्य सम्मननीय व्यक्तियों से सहयोग की अपील की है। इसी के साथ प्रशासन ने ऋण अदायगी में लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों और उनके जमानतदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की बात कही है। कलेक्टर अवनीश शरण ने ऋण अदायगी न करने पर नामांकन रद्द करने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर, सभी तहसीलदारों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों को भी सूचित किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

