खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर निवासी खिड़सालीपारा बैरियर चौक चांपा जो दिनांक को 24/12/24 के दोपहर खाना खाने के बाद घर में बैठा था। इसी समय इसका बड़ा भाई आरोपी मनोज सिंह ठाकुर द्वारा पूर्व की भाती घर में रह रहे भाई बहु मृतिका सीमा सिंह एवं अपनी मां गुड्डी सिंह ठाकुर को गाली गलौज विवाद झगड़ा कर रहा था जिसे देख कर प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर द्वारा आरोपी को घर से निकल जाने कहा और कुछ देर बाद अपने काम पे वापस चल गया।उसी दिन शाम करीब 04/30 बजे प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर को पड़ोसी द्वारा मोबाइल से सूचना दिया कि आपकी पत्नी सीमा को एवं मां को आरोपी सूरत सिंह द्वारा लोहे के पाइप से मारपीट कर रहा है।
सूचना पाकर प्रार्थी तत्काल अपने घर आया तब देखा कि प्रार्थी की पत्नी घर अंदर कमरे में बेड में लेटी हुई पड़ी थी जिसके सिर में काफी गंभीर चोटे आई थी जो चोट के कारण मौके पर ही मृत पड़ी थी, तथा प्रार्थी की मां उसी कमरे में जमीन में बेहोश पड़ी थी। लोगो से पूछने पर पता चला कि इसका बड़ा भाई आरोपी सूरज सिंह इसकी मां और पत्नी को लोहे के पाइप से मारपीट किया है और इसकी पत्नी सीमा की हत्या करना तथा इसकी मां को मरा हुआ समझकर घर के पीछे रास्ते से लोहे के पाइप को लेकर भागा है। प्रार्थी की मां गुड्डी सिंह को गंभीर चोट होने से उसको तत्काल उपचार के लिए चांपा अस्पताल ले जाया गया जिसकी स्थिति को देखते हुए उचित उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले भर्ती कराया गया है।
जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 550/ 24 धारा 103(1) 109 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस (IPS) अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल FSL टीम के साथ मौका घटनास्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा डॉक्टर नरेश पटेल के नेतृत्व में थाना चंपा की पुलिस स्टाफ एवं साइबर टीम द्वारा निष्ठुर अपराधी सूरज सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर दौडाकर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप को बरामद किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

