खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम बाजार में एक ग्रामीण रति राम की बीती रात रविवार काे कुछ अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर उसे अधमरा छोड़ फरार हो गए, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल रति राम की बेटी मल्लिका ने बताया कि पिता रविवार को गीदम बाजार में मुर्गा लड़ाई देखने के लिए गए हुए थे, जहां अज्ञात लोगों ने सामने से उनके गले को काट दिया, लहूलुहान हालात में देख गांव के सरपंच ने पुलिस के साथ ही परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ कर रही है, फिलहाल घायल का मेकाॅज में उपचार चल रहा है।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

