खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में अमानक बारदाना सप्लाई का मामला गूंजा। विपक्ष ने इसकी आड़ में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस मामले की जांच विधायक दल की समिति से कराने की मांग की, जिसके लिए खाद्य मंत्री तैयार नहीं हुए। इससे नाराज होकर विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में धान खरीदी, बारदाना पर विपक्ष ने तीखे तेवर दिखाए। ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने ये मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में जो बार दाना भेजी गई है जिसका वजन 480 ग्राम बताया जा रहा है वह वास्तव मे 580 ग्राम है इस तरह प्रति क्विंटल 100 ग्राम धान कम लिया जा रहा है। इस मामले की जांच विधायक दल की समिति से कराने की मांग की। जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ऐसी किसी अनियमितता से इंकार करते हुए जांच की जरूरत नहीं होने की बातें कही। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस के सभी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

