खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत दिवंगतों को श्रद्धांजलि के उल्लेख के साथ हुई। स्पीकार डॉ. रमन सिंह ने पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल जी व्यास और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व सदस्य नंदा राम सोरी के निधन का उल्लेख किया। दिवंगतों के सम्मान में सदन ने दो मिनट का मौन रखा और उसके बाद कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
स्पीकर ने इन दोनों पूर्व राज्यसभा और विधासनसभा सदस्यों के निधन का उल्लेख किया। सदन की ओर से सीएम की अनुपस्थिति में डिप्टी सीएम अरुण साव ने श्रद्धांजलि दी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी दोनों दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। सोरी बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए सलवा जुडूम का हिस्सा थे।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

