खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे छत्तीसगढ़ में है। आज मंत्री शाह का दूसरा दिन है। इस दौरान आज केंद्रीय मंत्री शाह बस्तर के अमर वाटिका में शहीदों और हिंसा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। साथ ही आज शाह बीजापुर के गुंडम पुलिस कैंप भी जा सकते हैं। इसके बाद शाह सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज दोपहर 12.30 से 2 तक सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 3 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगे। शाम 4 बजे मंत्री शाह मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.15 बजे तक सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले वे कल 15 दिसंबर को बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, नक्सलवाद खत्म होने पर यहां कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। 31 मार्च 2026 के बाद लोग कहेंगे बस्तर बदल गया है। गलत रास्ते पर गए लोग सरेंडर करें, हिंसा करेंगे तो हमारे जवान आपसे निपटेंगे।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

