खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश की शराब को बस्तर में खापने की तैयारी में लगे आराेपी कामेश साहू निवासी भिलाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आराेपी के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार से लगभग 17 कार्टून गोवा व्हीस्की एवं 8 कार्टून रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद किया है। आराेपी भिलाई से शराब लेकर जगदलपुर की ओर खपाने लेकर जा रहा था। आरोपी के विरूद्ध थाना कोण्डागांव में 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
काेंड़ागांव कोतवाली प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि अन्तराज्यीय शराब तस्करी की मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला, कि एक सफेद रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक सीजी 10 एफए 5919 में अवैध शराब रखकर भिलाई से जगदलपुर की ओर आ रही है। सूचना पर पुलिस की टीम गठित कर संदिग्ध वाहन की धरपकड हेतु थाना के सामने मेन रोड में नाकाबंदी किया। इस दौरान रायपुर की ओर से मुखबीर के बताए अनुसार स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक सीजी 10 एफए 5919 आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कामेश साहू पिता मोहित राम साहू उम्र 23 वर्ष वार्ड नम्बर 12 राम नगर मुक्तिधाम सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग छग. का रहने वाला बताया। तथा वाहन के तलाशी पर वाहन से गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब का कुल 17 कार्टुन एवं रायल स्टेग का 8 कार्टुन कुल 25 कार्टुन जुमला 222.12 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा कार को जप्त किया गया। उक्त शराब के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि शराब को बिक्री हेतु भिलाई से जगदलपुर ले जा रहे थे।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

