खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की विफलताओं को आइना दिखाते महिला कांग्रेस जिला दंतेवाड़ा द्वारा मौन धरना कार्यक्रम रखा गया। इस एक साल में जिले में हो रहे भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सहित अन्य सभी मुद्दों को लेकर राजीव भवन दंतेवाड़ा के प्रांगण में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष(ग्रामीण) तुलिका कर्मा ने कहा कि भाजपा जनादेश को अपमानित करते हुए पूरे प्रदेश को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना रखा है। प्रत्येक जिले में भाजपाई खुलकर भ्रर्ष्टाचार कर रहे है, केवल एक वर्ष में अराजकता फैल गई है। कई जिलों में हत्या, बलात्कार, बलवा और आगजनी के मामले आते ही जा रहे है, और भाजपा सरकार इसे अपनी उपलब्धि मानकर जश्न मना रही है।
इस दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष(ग्रामीण) तुलिका कर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष(शहरी) इंदिरा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी सुराना, जया भास्कर, इंदिरा ठाकुर, राधा साहू, राधा नाग एवं बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

