खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर, 15 दिसंबर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत तर्रेम थाना से कोबरा व सीआरपीएफ का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर गोलागुड़ा, बडा तर्रेम की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान बड़ा तर्रेम के जंगल से एक नक्सली जनमिलिशिया सदस्य रवि उर्फ संतोष उम्र 45 वर्ष निवासी पुनेम पारा बड़ा तर्रेम काे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ वर्ष 2023 एवं 2024 के 2 स्थाई वारंट लंबित है तथा तर्रेम थाना से अलग-अलग चार अपराध पंजीबद्ध हैं। गिरफ्तार नक्सली रवि उर्फ संतोष के खिलाफ तर्रेम थाना में कार्रवाई उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

