खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर एवं थाना नैमेड़ का संयुक्त बल मोसला-दुरधा की ओर सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मोसला- दुरधा के जंगल से कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल 1 लाख के ईनामी नक्सली सन्नू कोरसा ऊर्फ गुट्टा पिता सोमारू उम्र 45 वर्ष निवासी तालाब पारा मोसला थाना नैमेड़ मोसलाजनताना सरकार अध्यक्षके पद पर सक्रिय रहा एंव जनमिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर पण्डरू उरसा पिता आयतु उम्र 35 वर्ष निवासी सरपंचपारा मोसला थाना नैमेड़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दाेनाे नक्सलियाें से पूछताछ में हत्या की वारदात में शामिल अन्य नक्सलियों के सबंध में जानकारी प्राप्त हुई है, हत्या की वारदात में शामिल अन्य नक्सलियों की पता तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार दाेनाे नक्सलियों के विरूद्ध थाना नैमेड़ में कार्यवाही उपरान्त आज साेमवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
Trending
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

