खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय के नगर सैनिक ग्राउंड में वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक महेंद्र कुमार कुरेटी निवासी नरहरपुर-कसवाही दौड़ते वक्त अचानक बेहोश हो गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर में आज नगर सैनिक ग्राउंड में वन रक्षक भर्ती के लीए फिजिकल टेस्ट हो रहा था, जहां जिले भर से अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए नगर सैनिक ग्राउंड पहुंचे हुए थे। इसी दौरान नरहरपुर-कसवाही गांव से पहुंचे अभ्यार्थी महेंद्र कुमार आज सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ में शामिल हुआ था। इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया7
कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है। जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक की मौत का कारण अज्ञात है, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Trending
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार

