नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हो गई है। फिल्म सिनेमाघरों में आते ही छा गई है और अभी रिलीज को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ऑफ द ईयर ‘पुष्पा 2: द रूल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई कर रही है।
‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज होते ही फिल्म ने कई बॉलीवुड फिल्मों को शिकस्त दे दी है।
‘पुष्पा 2’ ने अपने ओपनिंग डे कलेक्शन में बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
सैकनिल्क के मुताबिक रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक (11 बजे तक) कुल 163 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। पेड प्रीव्यू के साथ ये कलेक्शन 173.1 करोड़ रुपए हो गया है।
इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कमाई करने वाली फिल्मों ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
‘पुष्पा 2’ ने ओपनिंग कलेक्शन में ‘कल्कि 2898 एडी’ (95.3 करोड़) और ‘केजीएफ 2’ (116 करोड़) को पछाड़ दिया है।
इसके अलावा शाहरुख खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं ‘पठान’ ने 57 करोड़ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने 63.8 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी।
‘पुष्पा 2’ पहले ही दिन 130 करोड़ का आंकड़ा पार करके इन सभी फिल्मों के शिकस्त दे दी है।
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ साल 2021 की फिल्म ‘पुष्पा’ का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना एक बार फिर रोमांस करती नजर आई हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम

