खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पुलिस और नक्सलियों के चलते आदिवासियों के दैनिक जीवन शैली पर विपरीत असर पड़ रहा है। जहां एक ओर नक्सल उन्मूलन के नाम पर बेगुनाह आदिवासियों को फर्जी इनकाउंटर मारा जा रहा और जेलों में भेजा जा रहा है। वहीं बस्तर संभाग में करीब ढाई दशक से अंचल में शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होने का दावा करने वाले नक्सलियों के चलते आदिवासियों के जीवन शैली पर असर पड़ रहा है। जिसकी सर्व आदिवासी समाज निंदा करता है।
सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि नक्सली संगठन द्वारा दीगर राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाना आदिवासी समाज के द्वंदात्मक बौद्धिक, राजनीतिक विकास में बाधा डालने जैसा कृत्य है। लगातार हो रही हत्याओं से आदिवासी समाज क्षुब्द है, और ऐसी घटनाओं की निंदा करता है। प्रकाश ठाकुर ने कहा कि आदिवासियों की हत्या से कोई क्रांति कैसे आ सकती है? मुखबिरी के नाम पर, गरीबों के शोषण और अत्याचार में शामिल होने का आरोप लगाकर आदिवासियों की हत्या की जा रही है। अब किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े होने का आरोप लगा कर आदिवासियों के खात्मे के दिशा में नक्सलियों की साजिश सामने आ रही है जो निंदनीय है।
Trending
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

