नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लंबे समय तक ये फिल्म सिनेमाघरों पर छाई रही थी। बीते कुछ दिनों से श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। पुष्पा 2 में श्रद्धा कपूर आइटम सॉन्ग करने वाली थीं मगर मेकर्स ने इसके लिए मना कर दिया था क्योंकि वो बहुत ज्यादा फीस मांग रही थीं। अब पुष्पा 2 के बाद वो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में आइटम सॉन्ग करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये ऋतिक रोशन की वॉर 2 होगी। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
पुष्पा 2: द रूल में श्रद्धा को रिप्लेस किए जाने की खबरों के बाद हुई है। शुरू में अल्लू अर्जुन के साथ एक स्पेशल सॉन्ग के लिए श्रद्धा ने 5 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। जिसे मेकर्स ने मना कर दिया। इस प्रोजेक्ट से चूकने के बावजूद, वॉर 2 में श्रद्धा के सॉन्ग को लेकर फैंस फिर एक्साइटेड हो गए हैं।
वॉर 2 में करेंगी आइटम सॉन्ग!
वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर बज बहुत बना हुआ है। वॉर 2 को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये यशराज फिल्म्स स्पाइ यूनिवर्स की इंस्टॉलमेंट है। रिपोर्ट्स की माने तो कियारा आडवाणी ऋतिक के अपोजिट नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसे ऑफिशियल नहीं किया है।
श्रद्धा कपूर की फिल्मों की बात करें तो उनका नाम रणबीर कपूर की धूम 4 में नजर आ सकती हैं। वो स्त्री 2 से पहले वो तू झूठी मैं मक्कार में नजर आईं थीं। रिपोर्ट्स की माने तो वो नागिन में भी नजर आ सकती हैं। ये सुपरनेचुरल फिल्म को निखिल द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

