खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में सड़क किनारे झाडियों में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना तमनार थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा कोंडकेल मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक के शव के पास एक बाइक भी मिली है। मृतक युवक की शिनाख्त मदन सुंदर राठिया 35 साल निवासी हिंजर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक आसपास स्थित किसी कंपनी में काम करता था।
आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि हिंडालको ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क से पहले टर्निंग में यह घटना घटित हुई है। यह हादसा है या किसी के द्वारा हत्या कर शव यहां फेंका गया यह तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही संभव हो सकेगा। फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

