खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत आमागुड़ा चौक के पास मंगलवार रात्री 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति गुरुबंधु एवं पत्नी अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे त्रिनाथ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद माैके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाया है।आज बुधवार को तीनों के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ओडिशा के रहने वाले थे, जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ साल पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी। गुरुबंधु अपनी पत्नी अनिता और बेटे त्रिनाथ के साथ बाइक से मंगलवार को जगदलपुर के नयामुंडा में स्थित रिश्तेदार के घर आए थे। जगदलपुर में पूरा परिवार बस्तर हाट घूमने के लिए गये थे। सभी आगे-पीछे जा रहे थे, कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे, इसी दाैरान आमागुड़ा चौक के पास रायपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार सभी काफी दूर फेंका गए। पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी। एंबुलेंस 108 की मदद से दोनों मृतकों और घायल बच्चे को महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

