खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण के यज्ञ में बुधवार को 2.70 लाख मतदाता आहूति डाल रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुबह से लोगों की कतार लगी हुई है। पहले दो घंटे में 8.23 प्रतिशत की वोटिंग हुई है। वहीं भाजपा रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी सुनील सोनी परिवार संघ नयापारा के मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,33,800 पुरुष और 1,37,317 महिला तथा 52 ट्रांसजेंडर सहित 2,71,169 मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए कुल 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की पांच कंपनियां तैनात की जा रही है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
बता दें कि रायपुर दक्षिण बीजेपी का अभेद किला रहा है। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से आठ बार के विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के सांसद हैं। रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से यह सीट रिक्त है। इसी सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

