खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिला में तैनात तीन पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। जिसमें (1) उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार का स्थानांतरण जिला कबीरधाम से सहायक सेनानी 17वीं वाहिनी छ.स.ब.ल. कबीरधाम,(2) एस.डी.ओ.पी. बोडला संजय तिवारी का स्थानांतरण सहायक सेनानी दूसरी वाहिनी छ.स.ब.ल. सकरी बिलासपुर,(3) उप. पुलिस अधीक्षक अॉप्स सतीश धुर्वे जिला कबीरधाम का स्थानांतरण उप. पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. बघेरा जिला दुर्ग हुआ है।
उक्त अधिकारी गणों को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक-12.11.2024 को रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप. पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, उप. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा स्थानांतरण पर जा रहे तीनों अधिकारी गणों को पुष्पगुच्छ भेंट कर, इनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जमकर सराहना किया गया। जिला कबीरधाम में विगत वर्षो से अनेकों कानून व्यवस्था ड्यूटी में बहुत ही शांन्तिपूर्वक ड्यिूटी सम्पन्न कराने में इन तीनों अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं कई गंभीर अपराधों को सुलझाने में सफलता अर्जित हुई हैं।
जिसकी सराहना विदाई समारोह में उपस्थित जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा अपने उद्बोधन में किया गया। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेट कर संजय कुमार तिवारी, सतीश कुमार धुर्वे, मोनिका सिंह परिहार को नवीन पदस्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

