खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज इस वक्त स्थिर बना हुआ है, दिन में ज्यादा गर्मी भी नही है, और रात में ठंड भी ज्यादा नही लग रही है। इस बीच मौसस विज्ञान केंद्र का कहना है कि 16 नवंबर के बाद रात में ठंड बढ़ेगी।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके प्रभाव से अभी नमी की मात्रा बरकरार है। 14 नवंबर को पुनः एक पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग में मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में नमी बने रहने के कारण कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। इसके बाद दिन का पारा भी गिरेगा। आज मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

