खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर प्रदेश भर के नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी 19 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के बस्तर जिला अध्यक्ष देवी शंकर सैनी ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें लोक निर्माण, पीएचई और वन विभाग की तर्ज पर निकायों से सीधे वेतन भुगतान नगरीय निकाय प्लेसमेंट को तत्काल जाए। जिला अध्यक्ष देवी शंकर सैनी ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों की अनदेखी से नाराज होकर यह आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि ठेका प्रथा समाप्त कर उन्हें नियमित किया जाए और उनके बैंक खातों में सीधे वेतन भुगतान किया जाए, जैसा अन्य विभागों में किया जा रहा है। इसके अलावा वे सम्मानजनक राशि भी मांग रहे हैं, जो अन्य विभागों के कर्मचारियों को दी जा रही है, लेकिन नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों को यह राशि नहीं मिल रही है।
महासंघ के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष देवी शंकर सैनी ने बताया कि हमने कई बार ज्ञापनों के माध्यम से शासन को अपनी मांगों से अवगत कराया है, लेकिन हमारी आवाज हमेशा अनसुनी की गई है। हमारी प्रमुख मांग है कि नगरीय निकायों में प्लेसमेंट और ठेका प्रथा बंद किया जाए और कर्मचारियों. को निकायों में 5 से 10 साल की सेवा के बाद समायोजित किया जाए। इसके अलावा हम चाहते हैं कि 13 मार्च 2024 को गठित बारिक समिति में महासंघ के पदाधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हमने शासन से कई बार हमारी मांगों पर ध्यान देने की अपील की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसलिए हम 19 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले रहे हैं।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

