खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के माटवाड़ा और जांगला के घने जंगलों में नक्सलियों ने एक बार फिर से आतंक मचाया है। नक्सलियों ने जनअदालत में मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण युवक की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान माड़वी दुलारु के रूप में हुई है, जो ग्राम पोटेनार का निवासी था।
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने ग्राम पोटेनार के जंगल में सोमवार को जनअदालत लगाई थी। इस जन अदालत में माड़वी दुलारु पर मुखबिरी का आरोप लगाया गया था। बिना किसी सुनवाई या बचाव का मौका दिए, नक्सलियों ने उसे सजा-ए-मौत का फरमान सुना दिया और उसकी हत्या कर दी।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जांगला थाना के टीआई ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस टीम को घटनास्थल की जानकारी जुटाने के लिए रवाना किया गया है।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

