खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक होण्डा एसपी 125 मोटर सायकल कमांक ओडी 24 जी 2053 में अवैध गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा थाना नगरनार के सामने नाकाबंदी की गई, इसी दरम्यान एक होण्डा एसपी 125 मोटर सायकल कमांक ओडी 24 जी 2053 आता दिखाई दिया जिसे रोककर जांच किये नाम पता पुछने पर दीपक भतरा पिता सोमारू भतरा जाति भतरा उम्र 19 वर्ष साकिन मासेलगुडा नवरंगपुर थाना नवरंगपुर जिला नवरंगपुर (उडीसा) एवं मानस बेहरा पिता शंकर बेहरा उम्र 20 वर्ष साकिन मासेलगुडा नवरंगपुर थाना नवरंगपुर जिला नवरंगपुर (उडीसा) का रहने वाला बताये मौके पर आरोपी के मोटर सायकल एवं आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे के बैग से 3 पैकेट जुमला वजन 6.694 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया एवं परिवहन में प्रयुक्त होण्डा मोटर सायकल, 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल, एक सैमसंग कंपनी को मोबाईल एवं नगदी रकम 20 रूपये जप्त किया गया।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीयो के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर कार्यवाही के उपरांत आज साेमवार काे रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश करने रवाना किया गया। इस कार्यवाही में महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सउनि महेन्द्र ठाकुर डीएसएफ आरक्षक जोगेश्वर कश्यप सैनिक जगन्नाथ कश्यप का योगदान रहा।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

