khabarworld24.com – देश में यूपीआई के बढ़ते विस्तार से आपको ऐसा लग सकता है कि कैश में पेमेंट और कैश की जरूरत कम हो गए हैं, हालांकि ऐसा नहीं है। देश में कैश सर्कुलेशन ऊंचे स्तर पर है वहीं भारत के बैंकों के एटीएम और कैश रिसाइकलर्स की संख्या कम होती जा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में डिजिटल पेमेंट्स बढ़ रहे हैं और इसमें भी खास तौर पर यूपीआई बेहद बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा यहां के शहरों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर रणनीतिक फोकस के चलते एटीएम और कैश रिसाइकलर्स की संख्या में कमी आ रही है यानी डिजिटल मिशन के तहत कैश के चलन को कम करने पर ध्यान है।
भारत में कैश का ज्यादा इस्तेमाल
भारत में कैश अभी भी ज्यादा इस्तेमाल में आ रहा है और साल 2022 में ये कुल ट्रांजेक्शन का 89 फीसदी था और देश की कुल जीडीपी का 12 फीसदी था जो कि तुलनागत रूप से काफी ज्यादा है। इस लिहाज से देखें तो एटीएम की संख्या को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। बैंकिंग जानकारों के मुताबिक एटीएम लगाने की जगहों को लेकर जो नया चलन है वो इस बात पर आधारित है कि आसपास की जगहों पर कितने लोग रहते हैं या किस एटीएम की उपयोगिता किसी खास जगह पर कितनी ज्यादा है।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

