khabarworld24.com – राजधानी में अभी अच्छी सर्दी आने का लोग इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, स्मॉग और धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे दृश्यता बेहद कम दर्ज की जा रही है। जैसे-जैसे सर्दी करीब आ रही है, वैसे ही दृश्यता में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को सफदरजंग में सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर रही। जोकि अमूमन इस समय एक हजार मीटर से अधिक रहती है।
■ वहीं, सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर छह बजे के बीच पालम में 700 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। इससे सुबह के समय लोगों को दूर तक देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। साथ ही, स्मॉग की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

