khabarworld24.com – झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड पहुंचे। सबसे पहले पीएम मोदी ने बोकारो में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तोड़कर उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश देते हुए ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा भी बुलंद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का ये पठार भी कर रहा है- रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार। भाजपा-एनडीए का यहां एक ही मंत्र है। हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में बिठाया था। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा- एनडीए सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। हम झारखंड में बंद पड़े पुराने कारखाने भी खुलवा रहे हैं। सिंदरी का खाद कारखाना भी तो पहले की सरकारों की कुनीति की वजह से बंद हो गया था। हमने सिंदरी खाद कारखाने को शुरू करवाया। इससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है
पेपर लीक पर कही बड़ी बात
हमने हरियाणा में खर्ची और पर्ची दोनों को दफना दिया है। हम झारखंड में भी यहीं करेंगे। यहां खटट-कांग्रेस ने जो पेपर लोक और भर्ती माफिया पैदा कर दिया है, उन सब पर प्रहार किया जाएगा। ऐसे सभी लोगों को पाताल में से भी ढूंढकर जेल भेज दिया जाएगा। झारखंड की हमारी बहन-बेटियों का जीवन आसान हो, ये मेरी प्राथमिकता है। हमारी सरकार की योजनाओं से बहनों को शौचालय मिले, बैंक में खाते खुले, गर्भावस्था के दौरान सीधे उनके खाते में पैसा पहुंचा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप मुट्ठीभर बालू के लिए तरस रहे हैं, और इनके नेता बालू की तस्करी करके करोड़ों कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल
भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे
रहे हैं। मैं आपसे वादा कड़ी से कड़ी सजा दिलाने करता हूं कि सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को के लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे। आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा, आपके लिए खर्च होगा, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा
खबर वर्ल्ड न्यूज़-बालकृष्ण साहू-रायपुर।

