खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कु. नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम तिहरीपाली के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर प्राप्त शिकायत के आधार पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सरायपाली हरिप्रसाद भोय, मंडी सचिव खिरभान सिंह ध्रुव, मंडी निरीक्षक सुशील कुमार साहू, अनुभाग अधिकारी जयंत सिंह चौव्हाण और मंडी कर्मचारी जैनेन्द्र कुमार पटेल सम्मिलित थे।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर 470 पाकिट धान का अवैध भंडारण पाया गया, जिनका कुल वजन लगभग 188 क्विंटल था। इसके अतिरिक्त, 6.00 क्विंटल महुआ भी अवैध भंडारण के रूप में बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत यह भंडारण अवैध होने के कारण इसे तुरंत प्रभाव से जप्त किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि को देखते हुए, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के निर्देशन में आगे की कार्रवाई की जानी है। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य किसानों के हक की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मंडी अधिनियम का सख्ती से पालन कराना है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

