खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के हौंसले बुलंद है। हर बार कोई नया तरीका अपना कर गांजा परिवहन किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिसमें यूपी की पिकअप वाहन में 89 किलो गांजा के साथ दो आरोपित को पकड़ा गया है। आरोपित नारियल के बीच गांजा छुपाकर रखे थे।
सारंगढ जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के बेरियर में पुलिस ने यूपी प्रयागराज के पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 70 एनटी 7701 को रोका। पूछताछ में वाहन में बैठे चालाक तथा परिचालक की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुआ। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा दोनों को वाहनो से उतरवाकर वाहन को उनके सामने ही जांच की गई। जिसमे केबिन से लेकर डाला को पड़ताल कर लोड समान के बारे में जानकारी ली गई।
जहां चालक ने बोरी में नारियल होना बताया। पुलिस को शंका होने कुछ बोरी को जांच किया गया । जिसमे नारियल मिला लेकिन जब अंदर की बोरी की जांच की गई तो बोरी में गांजा मिला। तलाशी में पुलिस को वाहन में कुल 89 किलो 320 ग्राम खाकी रंग के टेप झिल्ली समेत कीमत करीब 17 लाख 60 हजार का माल मिला।
गांजा मिलने के बाद वाहन चालक विपिन पिता विजयशंकर पाल, अजय पिता सीताराम प्रजापति दोनो निवासी ग्राम कुल्हडिया थाना कौंधियारा जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश को अभिरक्षा में लिया गया। वहीं गांजा के साथ घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की पिकअप वाहन दो मोबाइल तथा 17 बोरी नारियल भी जब्त कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। जिन्हें रिमांड में जेल भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ की सीमा से ओड़िशा कई क्षेत्र से सीधे जुड़ा है। रायगढ़ नेशनल हाइवे कंनकतुरा बार्डर, लैलूंगा, तमनार पुसौर के बाद पड़ोसी जिला सारंगढ़ के बिलाईगढ़ सरिया बरमकेला ततपश्चात सारंगढ़ का गोमर्डा भी जुड़ा है। इस बीच ये दोनों तस्कर ओड़िशा के सोहेला मार्ग से छत्तीसगढ होते अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन किया जा रहा था।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

