khabarworld24.com – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘कटेंगे तो बंटेंगे’ नारे पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश को एकजुट करने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने दावा किया कि जो लोग चाहते हैं कि देश एकजुट रहे, वे कभी भी इस तरह की विभाजनकारी टिप्पणियां नहीं करेंगे।
खरगे ने महाराष्ट्र में संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले तय कर ले कि उसे योगी के नारे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकता के संदेश ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ में से किसे अपनाना है।
आरोप: कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा और राष्ट्रीय
वोट के लिए लोगों को भड़काने का लगाया स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर वोट हासिल करने के लिए लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। खरगे ने एक अखबार में प्रकाशित लेख का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने पढ़ा है कि आरएसएस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे का समर्थन करता है। बिना नाम लिए गडकरी और फडणवीस पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के दो बड़े नेताओं ने बड़ी परियोजनाओं को राज्य से बाहर गुजरात में जाने से नहीं रोका, क्योंकि उन्हें अपनी कुर्सी बचाने की चिंता थी !
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़

