खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। धर्मसंघ पीठपरिषद आदित्यवाहिनी एवं आनंदवाहिनी के तत्वावधान में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें सुबह जिला पशु चिकित्सालय में सेवा व दोपहर में नगर में घुमंतू गोवंश को हरा चारा खिलाया गया व स्थानीय मां गंगाई मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ गो संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आदित्य वाहिनी के प्रांतीय उपाध्यक्ष अवधेशनंदन श्रीवास्तव वृंदावन से पधारे प्रशांत मिश्रा, गोपी शर्मा एवं डॉ विनय मिश्रा ने गो संगोष्ठी में अपना भाव रखा।
अपने उद्बोधन में प्रशांत मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व से प्रारंभ गौ रक्षा आंदोलन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि धर्म सम्राट स्वामी श्रीकरपात्रीजी महाराज स्वतंत्र भारत के पहले बंदी थे उन्होंने भारत की आजादी के पहले से गौ रक्षा का आंदोलन प्रारंभ किया था जो माह नवंबर 1966 तक चला। प्रशांत मिश्र ने विभिन्न ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रंथों एवं अन्य दिव्य रचनाओं का व्याख्या करते हुए गौ रक्षा के संदेश से अवगत कराया।
आदित्यवाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि पृथ्वी को धारण करने वाले सात तत्वों में एक गौ माता भी है आज उन सभी सात तत्वों का तेजी से लोप हो रहा है जो चिंता का विषय है गौ माता के गोमय (गोबर), गोमूत्र तथा पंचगव्य की महिमा उन्होंने प्रस्तुत की। गो माता की रक्षा के साथ-साथ समस्त सनातन मान बिंदुओं की रक्षा के लिए श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग द्वारा प्रारंभ किए गए हिंदू राष्ट्र अभियान एवं आदित्यवाहिनी कवर्धा के घर घर साप्ताहिक हनुमान चालीसा प्रकल्प में सभी को जुड़ने का आह्वाहन किया।
श्री गोपी शर्मा ने अपने उद्बोधन में पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए गौ माता की महिमा का वर्णन किया वही डॉक्टर विनय मिश्रा ने गौ रक्षा हेतु किए जाने वाले उपाय तथा बीमारियों व विषम परिस्थितियों से किस प्रकार उन्हें बचाया जा सकता है, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। आदित्यवाहिनी के द्वारा डॉ विनय मिश्रा का गौ रक्षा में उनके योगदान को देखते हुए सम्मान किया गया साथ ही साथ हनुमंत सेवा संस्थान एवं बाल हनुमंत सेवा संस्थान का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जलपान प्रसादी का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में आदित्य वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलकांत रुसिया, मारुतिशरण शर्मा, भोला तिवारी, सुरेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नंदू सिंह ठाकुर, जिला सचिव बृजभूषण वर्मा, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र गुप्ता, अंकुश विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष मोनू ठाकुर, गुप्ता समाज से गीताशरण गुप्ता जी, भगवती शंकर गुप्ता, अजय गुप्ता, अनन्त गुप्ता, लक्ष्मीनाथ गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी, नगरवासी तथा आदित्यवाहिनी के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री बृजभूषण वर्मा एवं सुरेंद्र गुप्ता ने किया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

