खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बस्तर संभाग के नक्सल इलाकों में अक्सर कैंप खुलने का विरोध होता आया है। गांव के लोग फोर्स के आने के खिलाफ खड़े होते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब पुलिस ने गांव में लगे कैंप को हटाने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीण कैंप हटाने का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले जिस भी गांव में कैंप लगाया जाता था तो ग्रामीण कैंप लगाने का विरोध करते थे। ग्रामीण रात भर अपने घर नहीं लौटे और धरना स्थल पर ही डटे रहे।
बताया जा रहा है कि सीएसबी का कैंप को कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण चाहते हैं कि कैंप बंद न हो। ग्रामीणों का कहना है कि कैंप हटने से गांव में फिर नक्सली हावी हो सकते हैं। यह पूरा मामला लोहत्तर थाना इलाके के दुर्गुकोंदल ब्लॉक के जाड़ेकुर्से गांव का है। विदित हाे कि दुर्गुकोंदल के नक्सल प्रभावित इलाके में 2008 में सीएसबी का कैंप खोला गया था। इस इलाके में नक्सलियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। कैंप लगने के बाद नक्सल वारदात में कमी आई। अब कैंप को हटाकर दूसरे इलाके में शिफ्ट किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि, कैंप हटने से गांव का विकास फिर रुक जाएगा, ग्रामीणों ने सुरक्षाबल से कैंप नही हटाने की मांग की है। कैंप हटाने के विरोध में करीब 12 गांव के ग्रामीण प्रदर्शन पर बैठे हैं। पहले तो आईजी और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद सभी वापस लौट गए। इसके बाद शनिवार को सुरक्षाबल जाने की तैयारी को लेकर ट्रकों में सामान लोड कर रहे थे। यह देख जवानों को रोकने ग्रामीण फिर धरने पर बैठ गए। रात भर ग्रामीण ठंड के बीच अलाव जलाकर धरने पर बैठे रहे। ग्रामीण संतोष ने बताया कि शनिवार शाम को कैंप हटाने जेसीबी लाया जा रहा था।
सूचना मिलते ही ग्रामीण फिर धरने पर बैठे हैं, जब तक हमे लिखित आदेश नहीं मिल जाता, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। क्योंकि अब भी नक्सलियों से खतरा बना हुआ है, अंदर के गांवों में नक्सली आते हैं, कैंप हटते ही नक्सली वापस गांव में घुस आएंगे। गांव वालों का कहना है कि 4 साल पहले इलाके से एक सहायक आरक्षक गायब हुआ था, अब तक नहीं मिला है। गांव वालों को आशंका है, उसे नक्सली उठा ले गए । गांव वालाें का कहना है कि पहले नक्सली जनअदालत लगाकर लोगों की पिटाई करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि अब कैंप लगने के बाद ग्रामीण शांति से रहने लगे हैं। ग्रामीणों के बच्चे पढ़ाई भी करने लगे, अब हर घर से कोई न कोई 12वीं पास कर चुका है। इलाके में सड़क, पुल सहित मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को मिल रही है, कैंप चला जाएगा तो हमें दिक्कत होगी।
उल्लेखनीय है कि, कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक का जाड़ेकुर्से गांव जो जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर है, पुलिस ने वहां पर लगे सीएए कैंप तो हटाने का फैसला लिया है। पुलिस का कहना है कि, लंबे समय से गांव में जवानों की मौजूदगी और लगातर किए गए सर्च ऑपरेशन के चलते अब इस गांव में नक्सलियों का प्रभाव खत्म हो गया है तो यहां पर कैंप की जरूरत नहीं है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

