खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम अमोडी में एक कलयुगी पोते ने अपने दादा सन्नू राम 60 वर्ष की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी ने जमीन विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद संबंधी बैठक के बाद आरोपी ने अपने दादा से कहा था कि मैं तुम्हें मौत के घाट उतार दूंगा। घटना की शाम को मृतक सन्नू राम अपने खेत में बनी लाड़ी में सोने के लिए गया था। इस दौरान पीछे से आरोपी सुरेश पहुंचा और डंडे से सिर पर कई वार किए, जिससे सन्नू राम की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वापस अपने घर आ गया।
सुबह मृतक के बेटे ने देखा कि उसके पिता आज वापस नहीं आए हैं, तब जाकर लाड़ी में पंहुचा तो मृत अवस्था में अपने पिता को पाया। इसकी सूचना दुर्गूकोंदल थाने में दी गई। दुर्गूकोंदल पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पाया कि इसमें स्थानीय किसी व्यक्ति का हाथ है, जिस पर जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश अपने दादा से जमीन विवाद में रंजिश रखता था और उसी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी सुरेश ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

