खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई में कुख्यात अपराधी अमित जोश के एनकाउंटर के बाद दुर्ग एसपी ने क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन के लिए जांच टीम गठित कर दी है। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एफएसएल और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। जांच की मॉनीटरिंग एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर कर रहे हैं।
सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि किसी भी एनकाउंटर के बाद घटना स्थल की जांच करनी होती है। वहां जो भी सबूत, गोलियों के खोखे, घटना स्थल पर क्राइस से जुड़े अन्य सबूतों को जुटाना होता है। इसके लिए एफएसएल की टीम मुख्य रूप से काम करती है।
वो अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह क्राइम सीन पर पहुंचे। क्राइम सीन को पहले से ही सुरक्षित कर दिया गया था। टीम ने वहां गोलियों के खोखे खोजे। घटना स्थल पर ब्लड के सैंपल, आरोपी के पकड़े और अन्य सामान को जुटाया। इसके बाद एफएसएल के डॉक्टर मोहन पटले ने उसे फोरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से 8 से अधिक गोलियों के खोखे और बुलेट को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस बुलेट को भी पुलिस की गाड़ी की बॉडी से निकला है, जिसे अमित जोश ने चलाई थी। सभी बुलेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

