खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली-कोमठपल्ली जंगल में शुक्रवार काे हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों काे ढेर कर दिया था। जिनके शव बरामद कर जवान सुरक्षित लाैटने के बाद आज शनिवार काे बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बीजापुर में आयाेजित प्रेस वार्ता में बताया कि रेखापल्ली- कोमठपल्ली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है, इसमें 8 लाख रुपए का डीव्हीसीएम रैंक का इनामी नक्सली प्लाटून नंबर 10 का कमांडर जोगा माड़वी मारा गया है। मारे गये अन्य 2 नक्सलियाें की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में नक्सलियाें के बड़े कैडर्स मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं इससे नक्सली संगठन की कमर टूटी चुकी है। बस्तर आईजी ने बताया कि बस्तर के सातों जिलो में पिछले 11 महीने में कल 192 नक्सली मारे गए हैं, जिनके शवों को जवानों ने बरामद किया है। इसके साथ ही 782 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 783 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्हाेने बताया कि बीते 11 महीने में कुल 78 हथियार बरामद किये गये हैं। जिसमें 3 नग एलएमजी, राइफल 9 नग एके-47 राइफल, 10 नग एसएलआर राइफल, 8 नग इंसास राइफल, 13 नग 303 राइफल, 4 नग कार्बाइन, 10 नग 9 एमएम पिस्टल, 22 नग बीजीएल राइफल बरामद किये गये हैं।
उन्हाेने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीजापुर जिले के उसूर, पामेड़, बासागुड़ा और तर्रेम इलाके में नक्सली कमांडर विज्जा, देवा समेत करीब 30 से 40 की संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद जवानें काे अभियान के लिए रवाना किया गया था। शुक्रवार सुबह 11 बजे रेखापल्ली-कोमटपल्ली के जंगल में नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन और सीआरसी कंपनी के नक्सलियाें के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले थे। सर्चिंग में पहले 2 नक्सलियाें के शव बरामद हुए थे। इसके बाद रुक-रुककर गोलीबारी होती रही, फायरिंग रुकने के बाद शाम के वक्त फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें जवानों ने एक और नक्सली का शव बरामद किया। जवान सफल मुठभेड़ के बाद देर रात जिला मुख्यालय लौट आए। वहीं आज 9 नवंबर को पुलिस ने इनमें से एक नक्सली की शिनाख्त जोगा माड़वी के रूप में की है। अन्य 2 नक्सलियाें की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से तीन पुरूष नक्सलियों के शव के साथ एक नग एसएलआर राइफल, एक नग स्नाइपर रायफल, एक नग 12 बोर राइफल एक नग पिस्टल, दो नग भरमार राइफल सहित बड़ी मात्रा में दवा और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

