खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में विकासखंड में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड में विधायक किरण देव द्वारा आज शनिवार काे बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने फुटबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री देव ने कहा कि बस्तर के युवाओं में कई विधाओं में प्रतिभा कूट-कूट कर भरा है। खेल एक माध्यम है जो व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक विकास के साथ-साथ नाम कमाने और रोजगार के अवसर देता है। बस्तरओलंपिक प्रतियोगिता तीन स्तरीय प्रतियोगिता है, इसके लिए संभाग से एक लाख 65 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है।अधिक से अधिक लोंगों की सहभागिता और बस्तर ओलंपिक के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री, खेल मंत्री का आभार और शुभकामनाएं। इस दौरान विधायक ने प्रतियोगिता में जगदलपुर और आडावाल के मध्य फ़ुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, विधायक ने प्रोत्साहन स्वरूप राशि भी छात्राओं को दिए। विधायक ने प्रतियोगिता स्थल पर मेडिकल सुविधा और भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन कर खिलाड़ियों को भोजन वितरण किया और स्वयं ने भी खिलाड़ियों के साथ दोपहर का भोजन किया। उन्होंने चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश आयोजको को दिए।
इस अवसर पर एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, जनपद सीईओ अमित भाटिया, संबंधित क्षेत्र के शिक्षा विभाग के अधिकारी- शिक्षक और खिलाड़ी,खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

